Sharadha Scam: CBI to probe the accused doctors of AIIMS seeking permission to call
कोलकाता। सीबीआई ने सारदा चिटफंड घोटाले में जेल में बंद पांच आरोपियों की मौजूदा चिकित्सा स्थिति का पता लगाने के लिए सीआरपीसी की धारा 53 के तहत नयी दिल्ली के एम्स से डाक्टरों को बुलाने की अनुमति देने की यहां की एक अदालत से आज अनुरोध किया।
जहां आरोपी मतंग सिंह के वकील ने इस संबंध में अपनी सहमति दी, वहीं सदानंद गोगोई, मनोरंजना सिंह और पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री मदन मित्रा के वकीलों ने सीबीआई की इस याचिका पर आपत्ति की।
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौगात राय चौधरी ने इस मुद्दे पर सुनवाई की अगली तारीख 11 जुलाई मुकर्रर की। अन्य आरोपी शांतुनू घोष का प्रतिनिधित्व आज किसी ने नहीं किया।