MLM Diary - World's 1st Network Marketing Community

Singer Singer Mika disputes, allegations of fraud of Rs 27 lakh

30 November, -0001 2,764 Views
Singer Singer Mika disputes, allegations of fraud of Rs 27 lakh

अहमदाबाद। सिंगर मीका सिंह 17 मई को होने वाले कॉन्सर्ट से पहले विवादों में घिर गए है। शहर की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की ऑनर ने मीका सिंह और उसके मैनेजर पर 27 लाख रूपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। प्रियंका ने पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करवायी है।

प्रियंका चड्ढ़ा के अनुसार, नक्षत्र टीवी प्राइवेट लिमिटेड को शहर में मीका का एक कॉन्सर्ट आयोजित करवाना था। प्रियंका ने अपनी शिकायत में कहा, मेरे पार्टनर प्रवीण पटेल ने मेरे पीछे कुछ दूसरे इवेंट मैनेजर्स से पार्टनरशिप कर कर ली जो मीका के सहयोगी थे। उन सब ने मुझे साइडलाइन कर दिया।

यही नहीं उसने वह रूपए वापस देने को मना कर दिया जो मैनें सिंगर को दिए थे। प्रियंका ने अपने पार्टनर प्रवीण पटेल, मीका सिंह, उनके मैनेजर कवलजीत सिंह, मीका के सहयोगी समीर अहमद खान, जोधपुर के शक्ति कल्चर ग्रुप के प्रग्नेश माली, एम-जोन के ऑनर देवांग भट्ट और एमयू कंपनी के ऑनर मयूर उद्यानी के नाम दर्ज कराए है।

राजस्थान की रहने वाली प्रियंका ने एक अखबार से बातचीत के दौरान कहा, हमारी एक इवेंट और टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी हैं। हम सलीम से मिले जो मीका के सहयोगी माने जाते हैं। उन्होंने हमें मीका और उनके मैनेजर कंवलजीत से 5 जनवरी, 2015 को मिलाया। इसके बाद बताया कि मीका शहर में परफॉर्म करेंगे, जिसके बदले 39 लाख रूपए देंगे। हमने इस साल जनवरी में 5 लाख रूपए अदा कर दिए।

ऑनर ने दिया किया है कि वह करीब 27 लाख रूपए का भुगतान कर चुके है। मीका के रिप्रजेंटेटिव ने 8 मार्च को होने वाले इवेंट के लिए कन्फर्मेशन लेटर भेज दिया। इसके बाद 15.5 लाख रूपए की दूसरी पेमेंट सलीम को भेज दी गई। इसके अलावा 28 फरवरी को मैंने 4.49 रूपए का सद्भावना के तौर पर भुगतान किया।

उन्होंने कहा, मेरे मना करने के बाद वह मेरे पार्टनर प्रवीण पटेल से मिले। बाद में मुझे पता चला ने पार्टनर ने उन लोगों के साथ पार्टनरशिप कर ली। यहीं नहीं, उसने मेरे द्वारा भुगतान कि गई राशि को मीका की फीस में एडजस्ट कर दिया। यह गलत है। मुझे मेरा पैसा वापस चाहिए।

नरनपुरा पीएसआईडी आर गांधवी ने कहा, हां हमें एप्लीकेशन मिली है। उन्होंने मीका और 6 अन्य पर 27 लाख रूपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आवश्यक एक्शन लिया जाएगा। प्रियंका की कंपनी नक्षत्र टीवी प्राइवेट लिमिटेड का हेड ऑफिस मुंबई में है जबकि दूसरा ऑफिस चंदलोदिया में है।

2,764
30 November, -0001
Message
App
Install
Chat on WhatsApp