MLM Diary - World's 1st Network Marketing Community

Android will remain secure and fast money from ATM

30 November, -0001 1,791 Views
Android will remain secure and fast money from ATM

नई दिल्ली: आने वाले दिनों में हमारे एटीएम की फोटो काफी हद तक बदल जायेगी. इसकी स्पीड तो बढेगी ही, साथ ही एटीएम से पैसा निकालना भी अधिक सुरक्षित हो जायेगा. इस नयी श्रेणी का एटीएम का नाम कल्पना रखा गया है.

इस मशीन को एटीएम निर्माता कंपनी एनसीआइ इंडिया बना रही है. कंपनी को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन धन योजना से इसे बल मिलेगा.

यह मशीन एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगी, जबकि मौजूदा मशीनें विंडोज पर काम करती हैं. इसमें खास सिक्यूरिटी फीचर होने के कारण गडबडी का भी खतरा कम रहेगा. इस मशीन के रखरखाव का खर्च भी 40 प्रतिशत कम आयेगा. मशीन बनाने वाले कंपनी इसका पायलट प्रोजेक्ट इंडोनेशिया में लांच करेगी.

इस मशीन के लगाये जाने के बाद पैसा निकालने में लोगों को समय भी बचेगा. इस मशीन का मेंटेनेंस भी आसान होगा.
 

1,791
30 November, -0001
Message
App
Install
Chat on WhatsApp