नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव का कहना है कि व्यापम घोटाले में कांग्रेस ने जो आरोप लगाए वो बेबुनियाद हैं। इन आरोपों का कोई सबूत उनके पास मौजूद नहीं है, ये सिर्फ एक राजनीतिक आरोप है। उधर शिवराज का कहना भी है कि कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद हैं। कांग्रेस बार-बार भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।
दरअसल, मध्य प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को व्यापम घोटाले के मुद्दे पर घेरने में जुट गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि व्यापम घोटाले में खुद शिवराज भी शामिल थे। शिवरराज सिंह का नाम हटाकर उमा भारती का नाम इस घोटाले में शामिल कर दिया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच कर रही एसटीएफ पर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।
वहीं वामपंथी नेता गोविंद पानसरे पर हुए जानलेवा हमले पर नरसिम्हा राव ने कहा, 'महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि गोविंद पानसरे पर हमले करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। ऐसी घटनाएं बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं। इसके लिए जो कोई भी दोषी होगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।'
उधर जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और भाजपा के बीच गठबंधन की सरकार बनाने को बातचीत अंतिम दौर में है। पीडीपी प्रवक्ता नईम अख्तर ने सोमवार को इसकी जानकारी दी थी। नरसिम्हा राव का भी कुछ यही कहना है। उन्होंने बताया, 'भाजपा और पीडीपी के बीच सरकार बनाने को लेकर बातचीत जारी है। निश्चित तौर पर हमारे बीच कुछ मुद्दे हैं, लेकिन उन्हें जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।'