The teacher has waded in to chit 8.60 lakhs
Admin | 12 January, 2016 | 770 | 3980
कोरर थानांतर्गत ग्राम लिलेझर के शिक्षक व एक अन्य के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने रकम दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीणों के पैसे चिटफंड कंपनी में लगाए थे। समय अवधि पूरा होने के बाद भी रकम नहीं लौटाने पर ग्रामीणों ने पिछले दिनों इसकी शिकायत जनदर्शन में की थी।
ग्राम लिलेझर निवासी शिक्षक धनुराम बघेल (53) पिता कुबेर सिंह व धनेश्वर श्रीवास्तव (40) पिता हजारी ने 2009-10 के दौरान कई गांवों के लोगों से अधिक से अधिक लाभ दिलवाने का झांसा देकर फाइनेंस इंडियन कंपनी में रकम जमा करवाई थी। समय अवधि बीतने पर भी रकम नहीं लौटाई। इसकी शिकायत लोगों ने दिसंबर में जनदर्शन में की और चारामा थाने में लिखित शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों पर 31 लोगों से 8.60 लाख की धोखाधड़ी पाई। पुलिस ने आरोपी धन्नुराम बघेल व धनेश्वर श्रीवास्तव के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। उपनिरीक्षक मनोज जैन ने कहा मामले की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक धन्नुराम बघेल व उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।