Swindle Crore Companies of Police break locks has Goods seized
Admin | 09 February, 2016 | 1500 | 3980
रायपुर। राजधानी सहित प्रदेश में करोड़ों की ठगी करने वाले चार चिटफंड कंपनी के दफ्तरों में रविवार को पुलिस ने दबिश दी। बंद पड़े दफ्तरों के ताले तोड़कर पुलिस ने जांच किया। वहां से कम्प्यूटर, कई दस्तावेज सहित अन्य सामान जब्त किए है।
पुलिस ने कुछ एजेंटों के घर भी दबिश दी। वहां से पैसा भी बरामद किया है। राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम पचपेड़ी नाका स्थित प्रोग्रेसिव प्वाइंट में दबिश। जहां फीचर गोल्ड और यूवर लाइट रियल कॉन कंपनी का दफ्तर है। दोनों दफ्तरों में छह माह से ताला लगा हुआ है। दोनों दफ्तर का ताला तोड़ा गया। वहां से कम्प्यूटर, दस्तावेज, टेबल, कुर्सी सहित अन्य सामान जब्त किया गया है। उसके बाद पुलिस की टीम अशोका मिलेनियम स्थित सांई प्रसाद कंपनी के दफ्तर गई। वहां भी ताला गला हुआ है। वहां से भी सामान जब्त किए है।
एजेंट के घर दबिश
राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम ने सांई प्रसाद कंपनी के एजेंट के घर दबिश दी। वहां से लगभग 8 लाख रुपए बरामद किया गया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि अन्य कंपनियों के एजेंटों के पते उनके पास है। उनके यहां भी दबिश दी जाएगी। एजेंटों से पैसा रिकवर किया जाएगा।
कंपनी वर्ष ठगी की रकम
स्माइल एंड स्माइल 2010 30 लाख
कल्चुरी इन्वेस्टमेंट 2010 3 करोड़
माई डाटा लिंक एशिया 2010 40 लाख
बीएनपी इंडिया लिमिटेड 2011 40 करोड़
स्पीक एशिया कंपनी 2011 30 करोड़
विजन केयर कंपनी 2011 60 लाख
रुचि रियल स्टेट कंपनी 2011 80 लाख
आर्या ग्रुप टूरिज्म कंपनी 2012 50 लाख
आस्था गोट फार्मिंग 2012 40 करोड़
एचबीएन कंपनी 2013 96 करोड़
ग्रीन रे इंटरनेशनल 2014 40 करोड़
माइक्रो फाइनेंस 2014 30 करोड़
सांई प्रसाद कंपनी 2015 15 करोड़
सांई प्रकाश कंपनी 2015 10 करोड़
पीएसीएल कंपनी 2016 110 करोड़
यूवर लाइट रियल कॉन 2016 16 करोड़
एसपीएनजे कंपनी 2016 13 करोड़
फिचर गोल्ड कंपनी 2016 8 करोड़
सन साइन इंफ्रा बिल्ड 2016 50 लाख