रायपुर। कांग्रेस नान घोटाले की सीबीआई जांच और किसानों को धान का बोनस देने की मांग कर रही है। वहीं कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज का विरोध किया गया है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस के प्रदेशव्यापी बंद को कई व्यापारिक संगठनों ने समर्थन दिया है।बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही जिलाध्यक्षों को शांतिपूर्ण बंद कराने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में किए जा रहे राज्यव्यापी बंद का व्यापक असर पड़ने की संभावना है।