आज के वक़्त में लोग सिर्फ पैसो के लिए ही काम करते है लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो पर्याप्त सैलरी मिलने के बाद भी खुश नही है। आप चाहे कोई भी काम करे लेकिन काम ऐसा होना चाहिए जिसमे सैलरी के साथ-साथ इंसान को ख़ुशी भी मिले। हरेक इंसान सैलेरी के लिए काम नहीं करता। कुछ लोग सैलेरी के अलावा दूसरी चीजों के लिए भी काम करते हैं। अगर आपको पता है कि आपको क्या चीज रोमांचित करती है, तो आप खुद के लिए बेस्ट काम चुन सकते हैं और उसे सही तरह से पूरा कर सकते हैं। इस तरह आपका काम ही आपको ऊर्जा देगा और काम में किसी तरह का तनाव नहीं होगा। पता करते हैं कि कौनसी स्थितियां आपको खुश रखने और आगे ले जाने में कारगर साबित होती हैं।
कलीग्स के साथ काम करे - क्या आपको सर्पोटिव कलीग्स के साथ काम करके खुशी मिलती है? क्या उस इंसान के बारे में पूरी जानकारी है, जो आपको कॉफी परोसता है? अगर ऎसा है तो आप ऎसे इंसान है जिसे लोगों के साथ जुड़ने पर ऊर्जा मिलती है। जब आप किसी प्रोजेक्ट पर अकेले काम करते हैं तो आपका आउटपुट कम हो सकता है। आपको अपने कलीग्स के साथ और ज्यादा संवाद स्थापित करना चाहिए और उनकी हर काम में आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए।
जो भी करे वो हो बेहतर - क्या आप ऎसा इंसान बनना चाहता है, जो वर्कप्लेस पर हर किसी की समस्या का समाधान कर सके? क्या आपको अच्छा लगता है कि आपका आउटपुट हर महीने बढ़े और इसके लिए आपकी प्रशंसा होती रहे। आप हमेशा इस चीज से प्रेरित होते हैं कि जो काम आप कर रहे हैं उस पर महारत हासिल की जाए। आपको वर्कप्लेस पर काम सीखने में मजा आता है। आप काम को बेहतर बनाने के तरीके खोजते रहते हैं। आपको नए प्रोजेक्ट्स पसंद आते हैं, पर तरक्की का फैक्टर नजर न आने पर आप परेशान हो जाते हैं। आपको खुद को याद दिलाना होगा कि किसी काम में महारत हासिल करने के लिए आपको हर काम में अपना ज्यादा समय देना होगा। नई समस्याओं को हल करने पर आपको अनुभव मिलेगा, जो जीवन में काफी उपयोगी होगा। जब आप अपने रोल में मनचाही मास्टरी हासिल कर लेंगे तो दुबारा बोरियत महसूस होगी। ऎसी स्थिति में आपको अपने एरिया ऑफ एक्शन का विस्तार करना होगा। आपको ऎसा जॉब करना होगा, जहां मास्टरी को सम्मानित किया जाता हो। ऎसे जॉब में आपको कड़ी मेहनत करके खुद को साबित भी करना पड़ेगा।
लोगो को प्रभावित करे - क्या आपको गर्व महसूस होता है कि आपके कारण लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है? ऎसे में आपकी प्रेरणा जीवन के उद्देश्य और अर्थपूर्ण कार्यो में छुपी हुई है। आपको महसूस करना होगा कि आप अपने काम से ही लोगों के जीवन में बदलाव ला सकते हैं। अगर आप डाटा मैनेजमेंट हैं तो बेशक सबसे पहले आप बता पाएंगे कि डाटा किस तरह से लोगों की जिंदगी बदल रहा है। एंड यूजर्स को बताना चाहिए कि आप किस तरह से चीजों में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं। अगर आपके पास कोई काम नहीं है या ऎसा काम है, जो सीधे तौर पर लोगों के भले से जुड़ा नहीं है तो निराशा हो सकती है। इस स्थिति में अपने अनुकूल अन्य जॉब खोजें।
काम तय करे - अपने कार्यो और प्रोजेक्ट्स को एक मिनट के लिए याद करें। पता करें कि इनमें से कौनसे काम आपको खुश रखते हैं और कौनसे परेशान करते हैं। क्या आपको महसूस होता है कि आपने खुद के समय को व्यवस्थित कर रखा है और आपको आगे बढ़ने के मौके उपलब्ध हैं। क्या आपको उन प्रोजेक्ट्स और बॉसेज के साथ काम करने में परेशानी आती है, जो आपको बताते हैं कि क्या काम करना है और कैसे करना है। अगर यह सब है कि आपको अपने जीवन और काम को सेल्फ डायरेक्शन देना चाहिए। चूंकि आपको अपनी ज्यादातर प्रोफेशनल लाइफ में तय प्रक्रिया में कार्य करने पड़ते हैं। इसलिए कई बार ऎसे मौके भी आए होंगे, जब आपको बुरा लगा होगा। आपको ऎसा रोल चुनने की कोशिश करनी चाहिए, जहां आउटकम्स पर फोकस किया जाता हो, न कि प्रोसेस पर। फ्लेक्सी टाइम, वर्क फ्रॉम होम, स्टार्टअप्स जैसे कॉन्सेप्ट्स आपको खुश कर सकते हैं। अगर आपने हर बार मन में घुटन होने पर अपना जॉब छोड़ा है, तो लगता है कि आप खुद से काफी उम्मीदें लगाते हैं। इस स्थिति में आपको एंटरप्रेन्योरशिप के बारे में विचार करना चाहिए।
तलाश करे - क्या आपको प्रोसेस डॉक्यूमेंट बनाने, सॉफ्टवेयर कोड लिखने या प्रोटोटाइप मॉडल बनाने में मजा आता है? ऎसे में आपको किसी चीज के निर्माण या क्रिएटिविटी से नई ऊर्जा मिलती है। अगर आपको रूटीन का काम दे दिया जाए तो आप निराश हो सकते हैं। जॉब के लिए ऎसी इंडस्ट्री की तलाश करें, जहां रेवन्यू के लिए क्रिएटिविटी पर फोकस ज्यादा हो। अपने लिए ऎसे रोल्स की खोज करें, जहां क्रिएटिव प्रोसेस में आपका इनपुट सबसे अधिक हो।