नई दिल्ली। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय की जल्द से जल्द रिहाई के लिए सहारा समुह राशि जुटाने में लगा है। गुड़गांव में 1,211 करोड़ रूपए की जमीन बेचने के बाद अब सहारा ग्रुप मुंबई और जोधपुर की जमीनें बेचने की तैयारी कर रहा है।
खबरों के मुताबिक मुंबई और जोधपुर की जमीनों का सौदा 1,215 करोड़ रूपए का है। इसके अलावा पुणें में भी जमीने के एक टुकड़े को बेचने की बातचीत की जा रही है। जल्द ही यह फाइनल भी हो जाएगा। गुड़गांव का 1,211 करोड़ रूपए का यह सौदा इस साल राष्ट्रीय राजधानी में अचल संपत्ति का सबसे बड़ा सौदा बताया जा रहा है।
गुड़गांव सौदे के तरह जमीन के इन तीन टुकड़ों मुंबई, जोधपुर और पुणे की बिक्री भी जमीन-जायदाद विकसित करने वाली स्थानीय कंपनियां ही करेंगी। दरअसल सुब्रत रॉय को जेल से बाहर निकालने के लिए 10,000 करोड़ रूपए की राशि जुटानी है। सहारा समुह इसी के चलते जमीनों की बिक्री कर फंड जुटा रहा है।