रायपुर: पुलिस ने चिटफंड कांड के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आईजी जेपी सिंह ने इस बात का खुलासा किया। आरोपियों के 25 से 30 बैंक खातों में 71 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। चिटफंड कांड में केके सिंह, राजीव और सोनू पहले से जेल में बंद हैं। एहसान कुरैशी और केके सिंह इस गैंग के सरगना बताए गए हैं। एहसान, अफजल हुसैन, इमरान, मेहताब, आसिफ, विनोद और विपिन कुमार को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
See also: चिटफंड आफिस में लगा ताला