muslim woman arrested for running fake Chit fund company in punjab
Admin | 06 June, 2016 | 1039 | 3980
पंजाब में चिट फंड कंपनी खोलकर लोगों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हुई महिला को पंजाब पुलिस ने शनिवार को देर रात देवरिया से गिरफ्तार कर लिया
देवरिया. फर्जी वेबसाइट बनाकर पहले कम्पनी का प्रचार और फिर सैकड़ों लोगों को करोड़ों का चूना लगाने वाली देवरिया की एक महिला को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
पंजाब में चिट फंड कंपनी खोलकर लोगों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हुई महिला को पंजाब पुलिस ने शनिवार को देर रात देवरिया से गिरफ्तार कर लिया। महिला देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरापार गांव की रहने वाली है।न्यायालय की औपचारिकता के बाद पंजाब पुलिस उसे अपने साथ ले गई। महिला के पति और एक रिश्तेदार अब भी फरार बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारई के अनुसार सकरापार के मुहम्मद कासिम ने पत्नी फरहा परवीन और रिश्तेदार विक्की के साथ पंजाब के विभिन्न जिलों में एसएल चिट फंड कंपनी खोल रखी थी। उन लोगों ने कंपनी की बेबसाइट बना रखी थी और उस पर इस पैसे को कोयला कारोबार, सड़क व पुल निर्माण आदि में लगाने की जानकारी देते थे। वे एक वर्ष में पैसा दो गुना करने की गांरटी देते थे।
उनके झांसे में आकर सैकड़ो लोगों ने इस कम्पनी में पैसा जमा किया था। करीब एक साल पहले यह लोग वहां से फरार हो गए। पंजाब के जगराव निवासी मनदीप ने इस कम्पनी में दस लाख रुपये जमा किये थे। एक वर्ष बाद वह कंपनी के दफ्तर गए तो वहां से कंपनी फरार हो चुकी थी।
उसने इन लोगों के बारे में काफी पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।बाद में मनदीप ने मुकदमा दर्ज कराया। मुखबिर की सूचना पर पंजाब पुलिस शुक्रवार की शाम देवरिया जिला मुख्यालय पहुंची। कोतवाली पुलिस की मदद से उसने सकरापार गांव से फरहा परवीन को गिरफ्तार कर लिया।