job of the chit fund Name on lakhs Cheating arrested
Admin | 01 February, 2016 | 985 | 3980
![job of the chit fund Name on lakhs Cheating arrested job of the chit fund Name on lakhs Cheating arrested]()
नौकरी चिटफंड के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले की जांच करते हुए सिटी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मयूर विहार निवासी अमित गहलावत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गुरूवार न्यायालय में पेश किया। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सात सितंबर 2015 को शहर के मालवीय नगर के रहने वाले राकेश कुमार ने थाना सिटी में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसकी मयूर विहार निवासी अमित से जान पहचान हुई थी। अमित ने फरवरी, 2015 में झांसे में लेकर कहा था कि वह उसके भाई मनीष को डीआरडीए में नौकरी लगवा देगा। उसकी अच्छी जान पहचान है। अमित की बात पर विश्वास करके उसने नौकरी लगवाने की एवज में उसे 16 लाख रुपए की नगदी दे दी। परंतु आरोपी पैसे लेने के बाद उन्हें गुमराह करने लगा। आरोपी ने भाई की नौकरी नहीं लगवाई। इस मामले में उसका पिता दिल्ली कृषि विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर नियुक्त करण सिंह, जेबीटी अध्यापिका मां निर्मला प|ी रजनेश भी शामिल थे। इन सभी ने नगदी हड़प ली। यही नहीं जब उसने पैसे मांगें तो जान से मारने की धमकी देने लगे। रमेश ने अमित पर चिटफंड के नाम पर भी लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। राकेश ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने उसे उसके साथियों को करीब 40 लाख रुपए का चूना लगाया है।
पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। ऐसे में अब मामले की जांच करते हुए एएसआई सुखबीर की टीम ने अमित को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी के आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।