In Utari Koria If You Are Found Watching Porn, Your Punishment is Death

In Utari Koria If You Are Found Watching Porn, Your Punishment is Death


यूं तो दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जिनके कानून अजब-गजब हैं। यहां रहने वाले लोगों को इन अजीबोगरीब कानूनों को पालन भी करना पड़ता है। यदि वे इन कानूनों को पालन नहीं करते तो उन्‍हें सख्‍त सजाएं भी मिलती हैं। ऐसे ही कड़े और अलग कानूनों वाला एक देश है उत्‍तरी कोरिया है। यहां के कानून भी काफी सख्‍त और अटपटे हैं।



इस देश के कानून इतने विचित्र हैं कि आम इंसान की आजादी में ये बाधा हैं। इन कानूनों का पालन ना करने पर कड़ी सजा मिलती है। ये कानून एक आम इंसान की स्वतंत्रता को बाधित करते हैं।



यहां पोर्न फिल्म देखने पर मिलती है मौत



नॉर्थ कोरिया में आप पोर्न फिल्में नहीं देख सकते हैं। यदि पोर्न फिल्म देखते हुए कोई व्यक्ति मिल जाता है तो उसे सजा-ए-मौत दी जाती है। आपको ये सुनकर बेहद अजीब लग रहा होगा और शायद यकीन करना भी मुश्किल होगा, लेकिन ये सच है।



नॉर्थ कोरिया का सिर्फ यही कानून अजीब नहीं है। इस तरह के कई हैरान कर देने वाले नियम भी यहां हैं, जो बेहद अटपटे हैं।



और भी हैं हैरान कर देने वाले नियम-कानून :



सिर्फ मिलिट्री वालों ही रख सकते हैं कार



नॉर्थ कोरिया में सरकार की तानाशाही इस कदर है कि यहां सिर्फ मिलिट्री वालों और सरकारी अधिकारियों को ही अपने पास कार रखने का अधिकार है। इसके अलावा यहां का कोई भी निवासी निजी उपयोग के लिए कार घर पर नहीं रख सकता। इस कानून का पालन यहां सख्ती के साथ किया जाता है। यदि कोई इस कानून को तोड़ने की कोशिश करता है तो उसे कड़ी सजा दी जाती है।



किसी को नहीं है जींस पहनने की इजाजत



नॉर्थ कोरिया में स्‍त्री-पुरूष, अमीर-गरीब, बच्‍चा-बूढ़ा हर किसी पर जींस पहनने का प्रतिबंध है। यहां कोई जींस नहीं पहन सकता। यदि कोई गलती से जींस पहन ले तो उसे सख्त सजा दी जाती है। हालांकि सजा के डर से यहां के निवासी जींस पहनने की हिम्मत ही नहीं दिखा पाते हैं।



भिखारियों की फोटो खींचने पर मिलती है कड़ी सजा



आपको यह जानकार हैरानी होगी कि यहां भिखारियों की फोटो खींचने पर प्रतिबंध है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां की सरकार का मानना है कि भिखारियों की फोटो खींचने से उनके देश की छवि खराब होती है।



सरकार की मर्जी से ही महिलाएं रख सकती हैं हेयर स्‍टाइल



यहां रहने वाली महिलाएं खुद की मर्जी से कोई हेयर स्टाइल नहीं बना सकती। सरकार ने ही महिलाओं के लिए 28 हेयर स्टाइल को मान्यता दी है। महिलाएं केवल इन्‍हीं हेयर स्‍टाइल्‍स के मुताबिक ही बाल कटवा या बनवा सकती हैं।



60 सालों में 23,000 लोगों ने छोड़ा नॉर्थ कोरिया



सरकार की तानाशाही और कानूनी सख्ती के कारण पिछले 60 सालों में उत्तर कोरिया से 23,000 लोग दक्षिण कोरिया चले गए। हालांकि, इन लोगों पर देशद्रोह का आरोप भी लगाया गया। वहीं, महत दो लोग ही दक्षिण कोरिया से उत्तर कोरिया में आए हैं।



मारिजुआना (गांजा) को है कानूनी मान्‍यता



नॉर्थ कोरिया की सरकार ने मारिजुआना (गांजा) का उपयोग करने के लिए कानूनी तौर पर अनुमति दी है।



गौरतबल है कि उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन हैं। किम ने अपने चाचा को इसलिए मौत के घाट उतार दिया था, क्योंकि उनके चाचा ने उन्हें नग्न अवस्था में 120 भूखे कुत्तों के पिंजरे में फिंकवा दिया था। हालांकि, वे जिंदा बच गए थे। इस बात का बदला लेने के लिए उन्होंने अपने पूरे खानदान को मरवा डाला था।


  • 0 like
  • 0 Dislike
  • 0
  • Share
  • 1424
  • Favorite
  • 26 December, 2014
Previous Next
feedback1

Coming Soon

DOWNLOAD MLM DIARY APP

appsicon