रादौर: लुधियाना में एक व्यक्ति को गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 70 लाख रुपये हड़पने वाले मास्टर माइंड प्रमोद शर्मा और कमालपुर निवासी विश्वा को राजपुरा पुलिस ने जालसाजी के मामलें में न्यायलय में पेश किया। न्यायालय ने प्रमोद शर्मा व विश्वा को 14 दिन की हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया।
पुलिस ने प्रमोद शर्मा व विश्वा से जालसाजी के मामले को लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के बाद दोनों ने बताया कि उन्होंने फर्जी गैस एजेंसी के कागजात तैयार करने के लिए पैट्रोलियम विभाग की दस फर्जी मुहरें बनवाई थी। इसके अलावा पुलिस ने दोनों से फर्जी लैटर पैड भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल प्रमोद शर्मा व विश्वा फर्जी कागजात तैयार करने में इस्तेमाल करते थे। राजपुरा पुलिस के जाच अधिकारी मौहम्मद नसीम ने बताया कि पुलिस प्रमोद शर्मा व विश्वा से जालसाजी द्वारा ठगी गई राशि को बरामद करने की कौशिश कर रही है। यह राशि लाखों रूपए में है। जो लुधियाना के हरजिन्द्रसिंह से गैस एजैंसी दिलवाने के नाम पर प्रमोद शर्मा व विश्वा ने ठगी थी। जाच अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में प्रमोद शर्मा ने बताया कि वह पहले भी टावर लगाने के नाम पर रादौर व लाडवा क्षेत्र के कई लोगों को ठग चुका है।
जानकारी के मुताबिक हरजिन्द्र सिंह के लड़के तलविन्द्र सिंह को चंडीगढ़ में साजिश के तहत फसाया गया था। विश्वा चंडीगढ़ में काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात लुधियाना निवासी हरजिन्द्र सिंह के बेटे तलविन्द्र सिंह के साथ हुई। तलविन्द्रसिंह चण्डीगढ़ में ट्रेनिंग पर आया था। जहा पर उसकी मुलाकात विश्वा से हुई।