Chit fund scam: CBI raids on 58 Locations
Admin | 30 December, 2015 | 930 | 3980
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कई करोड के दो चिट फंड घोटालों की जांच के सिलसिले में मंगलवार को कम से कम 58 विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की।
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि समरूधा जीवन समूह के खिलाफ मामलों की जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र और ओडिशा में 58 स्थानों पर छापेमारी की गई। समूह के आधिकारिक व रिहायशी परिसरों की तलाशी जारी है।
समरूधा जीवन समूह शारदा के अलावा उन समूहों में से एक है, जिसके खिलाफ सीबीआई ने अवैध तरीके से लोगों से धन इकट्ठा करने का मामला दर्ज किया था। कथित तौर पर तीन हजार करोड का शारदा समूह घोटाला अप्रैल 2013 में सामने आया था। आरोप है कि शारदा ग्रुप की कंपनियों ने गलत तरीके से निवेशकों के पैसे जुटाए और उन्हें वापस नहीं किया। शारदा समूह द्वारा 10 लाख से अधिक निवेशकों को ठगने का अनुमान है। अप्रैल में बालासोर और ओडिशा में सैकड़ों निवेशकों ने समूह पर आरोप लगाया था कि उच्च लाभ का वादा कर उनसे पैसा लिया गया था, जिसे पूरा नहीं किया गया। इसके बाद ओडिशा में इस मामले की जांच शुरू हुई थी।