Chit Fund Company The agent of the death threats, Case
Admin | 09 November, 2015 | 712 | 3980
क्राउनचिटफंड कंपनी के एक एजेंट पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 24 लाख 36 हजार रुपए की ठगी करने और रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि धनौला निवासी दीवान सिंह और उनकी प|ी महेन्द्र कौर, अमरजीत सिंह उनकी प|ी सुखविंदर कौर, बंटू सिंह पर जगतार सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। जगतार सिंह ने अपने बयान में बताया कि आरोपियों ने उसे रुपए डबल करने का लालच देकर चिटफंड कंपनी में उनके रुपए लगवाए। जब समय पूरा होने पर उन्होंने अपने रुपए मांगे तो वह टाल-मटोल करने लगे। जब उसने रुपए लेने के लिए उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दी। इसके चलते उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।