Chit fund company Double money Of greed By 4 lakhs cheated
Admin | 07 March, 2016 | 877 | 3980
संगरूर - चिटफंडकंपनी के नाम पर पैसे दोगुने करने का लालच देकर एक व्यक्ति से 4 लाख रुपए की ठगी होने का मामला सामने आया है। थाना छाजली में महेश कुमार की शिकायत के बाद एसएसपी के आदेशों पर दर्ज मामले के अनुसार उसकी संदीप सिंह निवासी नजदीक रेलवे फाटक सुनाम के साथ जान पहचान थी। संदीप सिंह ने कहा था कि वह मेगाफाइन कंपनी में काम करता है। कंपनी बहुत बढ़िया है। कंपनी में पैसे लगाएगा तो एक साल के बाद दोगुने मिलेंगे। महेश कुमार ने 24-5-14 को 4 लाख रुपए संदीप सिंह को कंपनी के नाम पर दे दिए थे। संदीप सिंह ने महेश कुमार को कंपनी की 3 लाख रुपए की रसीद दे दी थी। बाकी 1 लाख रु. की रसीद बाद में देने का वायदा किया था। महेश ने कंपनी की रसीद के बारे में पड़ताल की तो पता चला कि संदीप सिंह ने कंप्यूटर पर फर्जी रसीद तैयार करके उसे दी थी। महेश कुमार ने संदीप से पैसे मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। ऐसे में संदीप सिंह ने उसके साथ 4 लाख रुपए की ठगी मारी है।