बीजिंग: कंपनियों के बारे में ज्यादातर माना जाता है कि इनमें कर्मचारियों से ज्यादा काम कराया जाता है बदले में ज्यादातर कंपनियां कर्मचारियों का शोषण करती हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से यह ट्रेंड कम हो रहा है। चीन की एक कंपनी ने स्थापना के 20 साल पूरे होने पर 6500 कर्मचारियों को जिंदगी भर न भूलने वाला नायाब तोहफा दिया है। चीन की मल्टीनैशनल डायरेक्ट सेलिंग कंपनी टीआंशी के हाल ही में 20 साल पूरे हुए हैं। इसके सेलिब्रेशन के लिए कंपनी चेयरमैन ली जिनयुआन ने बहुत ही इंट्रेस्टिंग रास्ता अपनाया और अपने कर्मचारियों को नायाब तोहफा दिया।
जानकारी के मुताबिक टीआंशी कंपनी में 12 हजार कर्मचारी केवल चीन में ही काम करते हैं। जिनयुआन ने इन कर्मचारियों को तोहफे में पेरिस की सैर कराना तय किया। इतना ही नहीं उन्होंने इसके साथ 95 करोड़ रुपए खर्च किए और करीब साढ़े छह हजार कर्मचारियों को फ्रांस की मुफ्त सैर पर ले गए।
आपको बता दें कि टूर में शॉपिंग के अलावा हर खर्च कंपनी की ओर से था। दो दिन पेरिस घूमने के बाद शुक्रवार को कर्मचारियों का दल दक्षिण फ्रांस में स्थित नाइस सिटी पहुंचा। यहां स्थानीय लोग और पर्यटकों को जब टूर के बारे में पता चला तो कुछ ने तो स्टाफ से पूछ भी लिया कि आपकी कंपनी में वैंकेंसी है क्या?