देहरादून। नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में चिटफंड सोसाइटी के दफ्तर में चोरों ने डेढ़ लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने बीती रात दफ्तर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। सुबह घटना का पता चलने पर दफ्तर अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बीते रोज दफ्तर अधिकारियों ने रुपयों का कलेक्शन किया। कलेक्ट किए हुए डेढ़ लाख रुपयों को दफ्तर में ही सुरक्षित रखने के बाद दफ्तर बंद कर दिया। वहीं बीती रात चोरों ने मौका तलाश कर दफ्तर का ताला तोड़ दिया और डेढ़ लाख रुपयों पर हाथ साफ कर दिया।
सुबह नियत समय पर अधिकारी जब दफ्तर पहुंचे तो ताला टूटा देखकर दंग रह गए। उन्होंने सेल्फ में रखे पैसे तलाशे तो वो नदारद मिले। इस पर अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
See Also: चिट फंड कंपनी के एजेंटों ने पुलिस से की जमा राशि दिलाने की मांग