BNP chit fund company On Charged with fraud
Admin | 22 February, 2016 | 1861 | 3980
- दो जिलों के बीच उलझे मामले में शाजापुर एसपी के आदेश के बाद जीरो पर दर्ज हुआ केस
मक्सी| चिटफंड कंपनी में एफडी राशि की समयावधि पूरी होने के बाद राशि नहीं देने के मामले में मक्सी पुलिस ने बीएनपी इंश्योरेंस इन्वेस्टमेंट सर्विस इंडिया लि. पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इसके पहले मामला दो जिलों की पुलिस में उलझा हुआ था। लेकिन शाजापुर एसपी अनिल शर्मा के आदेश के बाद मक्सी पुलिस ने जीरो पर कायमी की है। इसे देवास थाने भेजा जाएगा।
जानकारी के अनुसार फरियादी देवास निवासी संतोष चौहान से कंपनी के रामप्रसाद पिता बद्रीलाल, सुभाष पिता देवनारायण निवासी झोंकर एवं कमल गोठी निवासी कनार्दी ने बड़ी रकम की एफडी इस कंपनी में करवा दी थी। दस्तावेज के अनुसार परिपक्वता अवधि पूरी होने पर संतोष कंपनी कार्यालय पर भुगतान के लिए पहुंचा पर उसे वहां के कर्मचारियों ने पहले तो टाल दिया और उसके बाद उक्त कर्मचारी ने उससे मिलना ही बंद कर दिया। इस पर उसने मक्सी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मक्सी पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा फरियादी के निवास स्थान रानीबाग देवास में रुपए लिए गए थे। मामला थाना सिविल लाइन देवास के क्षेत्राधिकार में है। अत: मामला मक्सी में जीरो पर कायम किया है। आगे की कार्रवाई के लिए देवास भेज दिया जाएगा।