BMW car from the chit fund company account payment
Admin | 15 October, 2015 | 578 | 3980
116 निवेशकों की बनाई गई थी सूची
चिटफंड कंपनी के नाम पर लोगों से करोड़ों ठगने वाले ठग बसंत उपाध्याय से पूछताछ करने के लिए पुलिस को एक दिन का रिमांड मिल गया है। उससे आठ दिन की रिमांड के बाद मंगलवार को पुलिस ने सीजीएम कोर्ट में पेश किया। पुलिस को उससेे और सुराग चाहिए इसके लिए कोर्ट ने एक दिन का रिमांड दिया। बसंत ने पुलिस को कई सुराग दिए हैं, जिसके मुताबिक चिटफंड कंपनी के बैंक अकाउंट से बीएमडब्ल्यू कार का 26 लाख 78 हजार रुपए का पेमेंट होने की बात भी सामने आई है।
एसडीओपी मंजीत सिंह ने बताया कि बसंत उपाध्याय और चिटफंड कंपनी के कई बैंकों में खाते होने की जानकारी मिली है। बैंक खातों को सीज कराने के लिए कार्रवाई की तो पता चला कि अधिकतर खातों में न के बराबर बैंलेंस है। हरियाणा के सिरसा निवासी नितिन बलेचा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टी काे भेजा गया है। टीम अभी लौटी नहीं है। थाने से मिली जानकारी के मुताबिक कई निवेशक थाने पहुंचकर अपने साथ हुई ठगी की जानकारी पुलिस को दे रहे हैं।
जानकारी देने से बच रही है पुलिस
रिमांड के बाद पुलिस ने मीडिया से दूरी बना ली थी। पुलिस के अधिकारी कोई भी जानकारी देने से बचते रहे। इस अवधि में बसंत से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं, लेकिन पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
आठ दिन का मिला था रिमांड
ठगी करने वाले बसंत उपाध्याय को पुलिस ने 6 अक्टूबर को सीजेएम कोर्ट में पेश कर 8 दिन का रिमांड िलया था। रिमांड की अवधि समाप्त होने पर मंगलवार को फिर कोर्ट में पेश किया। नितिन बलेचा, वीरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, इसलिए बसंत की रिमांड अवधि बढ़ाने का निवेदन कोर्ट से किया था।
ठग बसंत उपाध्याय से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कंपनी की महिला एकाउंटेंट और कंप्यूटर आपरेटर से पूछताछ की थी। इतना ही नहीं उनके घर से कंप्यूटर और लेजर भी बरामद किया गया था। इसमें चिटफंड कंपनी का रिकार्ड दर्ज था। इसके आधार पर पुलिस ने 116 निवेशकों के नामों की सूची तैयार की थी। इसमें सबसे बढ़ा निवेश 30 लाख रुपए और सबसे छोटा निवेश 50 हजार रुपए किए जाने की जानकारी मिली थी। इस दौरान 5 कराेड 37 लाख रुपए का कंपनी में निवेश होने की बात सामने आई थी। इसमें एक करोड़ 27 लाख रुपए के ब्याज की राशि का भुगतान किए जाने की भी जानकारी मिली थी।