इंदौर: मध्य प्रदेश में 800 करोड़ का चिट फंड घोटाला करने वाले मुख्य आरोपी साई प्रकाश लिमिटेड के मालिक पुष्पेंद्र सिंह बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बघेल ने अपनी कंपनी साई प्रकाश लिमिटेड की आड़ में 800 करोड़ का घोटाला किया था। पुलिस ने बघेल को गुरूवार को इंदौर के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि सेबी ने कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर रखा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो बघेल इंदौर के एक होटल में कंपनी के एजेंटों के साथ बैठक करने आया था।
पुलिस को मिली खुफिया जानकारी पर पुलिस ने होटल में छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया। साई प्रकाश कंपनी का संचालन मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ और राजस्थान से भी किया जाता है।