The company had to double rupees swindle

The company had to double rupees swindle


- चिटफंड कंपनी एएस इंडिया के खिलाफ जिला न्यायालय में दी गवाही




ग्वालियर। जिला न्यायालय में चिटफंड कंपनी एएस इंडिया के खिलाफ सोमवार को दो गवाहों ने अपनी गवाही दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कंपनी ने दुगना रुपया करने का झांसा दिया था। इस झांसे में आकर पैसे निवेश किए थे। कलेक्टर के यहां शिकायत करने के बाद रुपया वापस मिला।



एएस इंडिया चिटफंड कंपनी की जिला न्यायाधीश की कोर्ट में ट्रायल चल रही है। इस कंपनी को आनंद शर्मा, सुनीता परांजपे व लता भार्गव संचालित करती थीं। कोर्ट ने गवाही के लिए सोना व सुचिता शर्मा को बुलाया था। उन्होंने कोर्ट को बताया कि प्रकाश ने एएस इंडिया कंपनी में रुपए निवेश करने के लिए संपर्क किया था और रुपया दुगना करने का झांसा दिया था। इस पर हमने कंपनी में रुपए निवेश किए थे, जिसके बदले में कंपनी ने हमें पॉलिसी दी थी। जब कंपनी से रुपया वापस मांगा तो देने से इनकार कर दिया। इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी। कलेक्टर से शिकायत के बाद कंपनी ने रुपए वापस लौटाए थे।



दो चिटफंड कंपनियां थी संचालित



आनंद शर्मा शहर में एएस इंडिया व अनमोल सहारा चिटफंड कंपनियां संचालित करते थे। उन्होंने दुगना रुपया का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से अपनी कंपनी में निवेश कराया था। जिसकी निवेशकों ने कलेक्टर से शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर डायरेक्टरों पर केस दर्ज किए गए हैं।



- Also See: करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार


  • 0 like
  • 0 Dislike
  • 0
  • Share
  • 707
  • Favorite
  • 19 August, 2015
Previous Next
feedback1

Coming Soon

DOWNLOAD MLM DIARY APP

appsicon