Sonipat, Haryana - सेक्टर-23 विकास नगर में कमेटी में नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में पीड़ितों ने मंगलवार को धरना स्थल पर पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। पीड़ितों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि जानबूझकर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। जिसके चलते उन्होंने क्रमिक अनशन शुरू करना पड़ा है। जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
धरना संयोजक राजपाल गुलिया पीड़ितों को अपना समर्थन दे रहे रवींद्र जठेड़ी ने कहा कि पुलिस ने एक साल के अंदर कमेटी धोखाधड़ी मामले में करीब 61 लोगों पर केस दर्ज किया है। लेकिन गिरफ्तारी एक महिला की ही की है। ईश्वर उपाध्याय, अजीत फौजी ने कहा कि 38 लोगों हाल ही में केस दर्ज किया गया है, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने तक अपनी जांच जारी रखी है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पूरी तरह से सुस्त है। धरने पर बैठे पीड़ितों ने कहा यदि 29 अक्टूबर तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह 30 अक्टूबर को पुलिस मुख्यालय का घेराव करेंगे। यही नहीं पांच नवंबर को प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने पर मजबूर होंगे।
विकासनगर में चिट फंड घोटाले के पीड़ित व्यक्ति अनशन पर बैठे हुए।
See Also: 25 लाख का ठग बाज चिट फंड संचालक बबलू पंडित सोनारी से हुआ गिरफ्तार